विमान अपहरण की नाक़ाम कोशिश

विमान अपहरण की नाक़ाम कोशिश

व्यक्ति को पुलिस को हवाले कर दिया गया

तुर्क़ी एयरलाइन के जेट विमान के अपहरण की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को यात्रियों ने क़ाबू में किया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. ये विमान नॉर्वे से इस्तांबुल जा रहा था.

तुर्क़ी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार एक नक़ाबपोश आदमी ने विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. उसका कहना था कि उसके पास बम है.

कहा जा रहा हैं कि उसने मांग की थी कि विमान को वापस ओस्लो ले जाया जाए लेकिन यात्रियों ने उसे दबोच लिया.

इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया.

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. तुर्की की मीडिया का कहना हैं कि ये व्यक्ति दक्षिण पूर्वी क्षेत्र, अनातोलिया के एक कुर्द गांव का रहने वाला था.

अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ हैं कि इस व्यक्ति ने विमान के अपहरण की कोशिश क्यों की.

तुर्की की दोगान समाचार एजेंसी का कहना हैं कि अपहरण करने की कोशिश करने वाले इस व्यक्ति ने कॉकपिट में ये कह कर घुसने की कोशिश की थी कि उसके पास बम हैं.

विमान में सवार 59 यात्रियों में से एक लेल्या किलिच ने बताया कि उसने विमान के इस्तांबुल में उतरने के आधे घंटे पहले पीछे से आवाज़ें सुनी थी.

उन्होंने बताया, "मैंने एक नक़ाबपोश व्यक्ति और कुछ यात्रियों के बीच लड़ाई होते देखी. उस आदमी के हाथ में कोई उपकरण था जो रेडियो जैसा दिखता था."

विमान के पायलट ने इस बारे में अधिकारियों को आगाह किया और पुलिस का कहना है कि जब वो विमान में घुसे तो उनहोंने देखा कि एक यात्री इस कथित अपहर्ता के ऊपर बैठा था.

दोगान समाचार एजेंसी का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और जिसे वो व्यक्ति बम बता रहा था वो नक़ली था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+