अपहृत कुशी की लाश मिलने से चण्डीगढ़ में तनाव
चण्डीगढ़। चंडीगढ़ में पिछले महीने एक पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बुधवार को उस बच्चे का शव शहर के बाहरी इलाके में मिला। शव को बोरे में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि बच्चे की हत्या गला घोंट कर की गई है। बच्चे की हत्या से गुस्साए लोगों की पुलिस से झड़प हो गई।
शव बरामद होने की सूचना जैसे ही गांव के लोगों के पास पहुंची वे काफी संख्या में बुरैल पुलिस चौकी पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने वहां धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इसके अलावा उन्होंने मोहाली कस्बे की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।
लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहनों के टायर जलाए। लोगों ने वहां खड़े कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।
गत 21 दिसम्बर को कुशप्रीत सिह को बुरैल गांव स्थित उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया था। उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications