अफगानिस्तान ग्रामीण विकास में भारत से लेगा मदद
इस सप्ताह विदेशी मंत्री एस. एम. कृष्णा के काबुल रवाना होने से पहले बुधवार को अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत गौतम मुखोपाध्याय ने भारत के ग्रामीण विकास मंत्री सी. पी. जोशी से मुलाकात कर वहां चलाई जा रही विभिन्न ग्राम विकास परियोजना के बारे में चर्चा की।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि राजदूत के मुताबिक जल्द ही अफगानिस्तान के एक मंत्री की अगुवाई में एक दल ग्राम विकास के भारतीय अनुभवों के बारे में जानने के लिए भारत आएगा।
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह शनिवार को विदेश मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर काबुल जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications