अमेरिकी संरक्षणवादी कदम भारतीय कम्पनियों के लिए बोझ : सीआईआई
जेम्स जदरोगा 9/11 हेल्थ एंड कम्पन्सेसन एक्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर करने का उल्लेख करते हुए सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महाप्रबंधक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि 4.2 अरब डॉलर के इस विधेयक के लिए कोष जुटाने के लिए भारतीय और अन्य देशों की विदेशी कम्पनियों पर अधिभार लगाया जाएगा।
बनर्जी ने नई दिल्ली से जारी एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार का यह संरक्षणवादी रवैया भारतीय कम्पनियों के विरुद्ध जाएगा, क्योंकि उन्हें अमेरिकी सरकार को माल बेचने पर उनसे दो फीसदी अधिभार लिया जाएगा।
बनर्जी ने कहा कि आतंकी हमले के शिकार लोगों को मदद करने की अमेरिकी मंशा की वे सराहना करते हैं, लेकिन इसके लिए विदेशी कम्पनियों को निशाना बनाना अनुचित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications