नए दिशा-निर्देश के बाद उज्जीवन ने जुटाया कोष
कम्पनी के दावे के मुताबिक देश के 20 राज्यों की गरीब आबादी में उसके 9,70,000 ग्राहक हैं।
कम्पनी ने डीएमडब्ल्यू-साइप्रस को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध अपने अपरिवर्तनीय डिबेंचर बेचकर लगभग 10 लाख डॉलर जुटाए हैं। डीएमडब्ल्यू-साइप्रस दुनिया भर में माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों में निवेश करने वाली कनेक्टिकट की 'संस्था डेवलपिंग वर्ल्ड मार्केट' का सदस्य है।
उज्जीवन के प्रबंध निदेशक समित घोष ने कहा कि 22 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया दिशा-निर्देश आने के बाद अब भारतीय बैंकों को आंध्र प्रदेश से बाहर की माइक्रोफाइनेंश कम्पनियों को ऋण देना चाहिए।
आरबीआई ने 22 दिसंबर के दिशा निर्देश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि माइक्रोफाइनेंश कम्पनियां देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए बैंकों को उन्हें कर्ज देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications