टीसीएस ने केरल में बड़े भूमि सौदे पर हस्ताक्षर किया
कम्पनी ने टैक्न ोलॉजी पार्क के इस भूखंड के लिए शुरुआती राशि के तौर पर 75.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
टीसीएस टेक्न ोपार्क के पास इस परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
टीसीएस के निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी एस. महालिंगम ने कहा कि यहां बनने वाले केंद्र में एक साथ 15,000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
टेक्न ोपार्क के प्रमुख मर्विन अलेक्जेंडर ने इसे टैक्न ोपार्क का अब तक का सबसे महंगा सौदा बताया और कहा कि अगले 12 महीनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और 48 महीनों में यह पूरा हो जाएगा।
टीसीएस के इस परिसर में कक्षा, कम्प्यूटर प्रयोशालाएं, पुस्तकालय, कैफेटेरिया सहित आवास और मनोरंजन की सुविधाएं होंगी।
टीसीएस ने 1994 में टेक्न ोपार्क में दो एकड़ भूखंड प्रशिक्षण गतिविधि के लिए खरीदी थी, बाद में उसने यहां 12 एकड़ भूमि की और खरीदारी की। इसके बाद 2005 में भी कम्पनी ने 26 एकड़ भूमि की खरीदारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications