अगवा बच्चे की हत्या पर चण्डीगढ़ में तनाव
गत 21 दिसम्बर को कुशप्रीत सिह को बुरैल गांव स्थित उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई।
शव बरामद होने की सूचना जैसे ही गांव के लोगों के पास पहुंची वे काफी संख्या में बुरैल पुलिस चौकी पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने वहां धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इसके अलावा उन्होंने मोहाली कस्बे की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।
लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहनों के टायर जलाए। लोगों ने वहां खड़े कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।
कुशप्रीत की हत्या से गुस्साए लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और पानी की बौछार करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications