विलियम और केट की वैवाहिक योजना का खुलासा
बकिंघम पैलेस ने कहा है कि विवाह वेस्टमिनिस्टर में कैंटरबरी के आर्कबिशप रोवन विलियम्स प्रिंस और मिड्ल्टन का विवाह कराएंगे।
उसके बाद राजमहल में महारानी एलीजाबेथ-2 द्वारा रिसेप्शन का आयोजन होगा। शाम में राजकुमार विलियम के पिता और राजगद्दी के वर्तमान उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स राजमहल में ही परिवार के सदस्यों और मित्रों के लिए प्रीतिभोज और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
अपुष्ट खबरों के मुताबिक समारोह के बाद राजकुमार विलियम और केट बालकोनी में आम लोगों को अपनी झलक दिखाएंगे।
राजमहल द्वारा विशेष रूप से बताया गया है कि परम्परा से हटकर विलियम और केट वेस्टमिनिस्टर मठ तक कार से जाएंगे। वापसी में हालांकि वे राजकीय शोभायात्रा में शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications