बोफोर्स मामले में सीबीआई के रवैए से भाजपा खफा
पार्टी ने कहा कि आयकर न्यायाधिकरण द्वारा यह स्पष्ट कर दिए जाने के बावजूद कि बाफोर्स तोप सौदे में गलत तरीके से क्वात्रोच्चि को भुगतान किया गया, सीबीआई ने मुकदमा वापस ले लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के प्रति गंभीर नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि क्वात्रोच्चि को हुए भुगतान का मामला बंद कर 'सीबीआई ने बेशर्मी की हद पार कर दी है।'
हुसैन ने कहा, "इस मामले में अपनी आंखें खोलने के बजाय सीबीआई ने यह कहकर न्यायाधिकरण के फैसले को खारिज कर दिया कि इसमें कुछ भी नया नहीं है.. लोगों से यह छुपा नहीं है कि क्वात्रोच्चि के गांधी परिवार से सम्बंध रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि आयकर पुनर्विचार न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने 31 दिसम्बर को अपने फैसले में कहा था कि क्वात्रोच्चि और उसके सहयोगी विन चड्ढा (जिसकी मौत हो चुकी है) ने 1987 में हुए 15 अरब रुपये केहोवित्जर तोप सौदे में 41.2 करोड़ रुपये का कमीशन लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications