चण्डीगढ़ में मिला अपहृत बच्चे का शव, जांच के आदेश
चण्डीगढ़, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ प्रशासन ने बुड़ैल गांव से अपहृत पांच वर्ष के एक बच्चे का शव मिलने पर ग्रामीणों के हिंसक प्रदर्शन के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बच्चे का अपहरण 21 दिसम्बर को हुआ था।
ग्राीमाणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
बच्चे खुशप्रीत सिंह का अपहरण बुड़ैल गांव से ही हुआ था। बच्चे का शव बुधवार को पड़ोस के मोहाली शहर में मिला था।
इस घटना के विरोध में चण्डीगढ़ के सेक्टर 45 से समीप स्थित बुड़ैल गांव में बुधवार को व्यापक हिंसा भड़क उठी।
चण्डीगढ़ प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को बताया, "इस मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता नहीं दिखाई, जिस कारण शहर के लोगों की नाराजगी बढ़ी।"
उन्होंने कहा, "मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारी एम.एल. शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।"
गौरतलब है कि क्षेत्र के लोगों ने बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या के विरोध में गुरुवार को भी हिंसक प्रदर्शन जारी रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications