हैदराबाद की तुलना ब्रसेल्स से
हैदराबाद में भारी संख्या में रहने वाले आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के लोग या तो आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में हैं अथवा हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने पर एक पृथक तेलंगाना राज्य को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
जांच समिति ने उल्लेख किया है कि कैसे अलग-अलग भाषा बोलने वाले दो समुदायों के लोग ब्रसेल्स समझौते पर सहमत हो गए। जबकि आंध्र प्रदेश में एक भाषा और एक संस्कृति है। ऐसे में यदि ब्रसेल्स की तरह हल नहीं निकलता है तो समिति को हैरानी होगी।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "वर्ष 1969 में ब्रसेल्स शहर किसका है इस दावे को लेकर वहां दंगे हो गए। मुद्दे के समाधान के लिए बेल्जियम को दो संस्कृतियों और तीन क्षेत्रों का देश घोषित कर दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications