बोपोर्स मामला बंद न करने का निर्णय स्वागत योग्य : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि बोफोर्स मामले में दिग्विजय सिंह ने आयकर पंचाट की रिपोर्ट पर जो सवालिया निशान लगाया है, वह हास्यास्पद है। दिग्विजय सिंह, जिनको सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आशीर्वाद प्राप्त है, के बयान से लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व न्यायालय को भी प्रभावित करना चाहती है।
बयान में कहा गया कि बोफोर्स मामले में आयकर पंचाट की रिपोर्ट को स्वीकार करने की बजाय कांग्रेस उस पर लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस का विश्वास देश के लोकतंत्र में नहीं है।
बयान में कहा गया कि पंचाट का जो निर्णय आया है उसे स्वीकार करने की हिम्मत कांग्रेस में नहीं दिख रही है। इतालवी व्यापारी क्वोत्रोच्चि का केस बंद न करने के संबंध में न्यायालय का जो निर्णय आया है, वह स्वागत योग्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications