मप्र में लीज पर दिए जाएंगे सरकारी नलकूप

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता और मांग के अंतर को पाटने के मकसद से सरकारी नलकूपों को निजी हाथों को सौंपा जाएगा। इसके तहत यह नलकूप 10 वर्ष के लिए लीज पर दिए जाएंगे और यह प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंचाई के संसाधनों की समीक्षा करते हुए गुरुवार को कहा कि शासकीय नलकूपों को निजी हाथों में सौंपने के साथ बंद पड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से संचालित करने में तेजी लाई जाए।

चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे सिंचाई के लिए कमांड एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम सहित तमाम कारगर उपाय करें। साथ ही वे प्रदेश की जल संपदा के युक्तियुक्त दोहन की योजना भी बनाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+