उप्र में बाघिन के हमले में ग्रामीण की मौत

बहराइच, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्निया घाट वन्य जीव क्षेत्र के निकट एक बाघिन ने गुरुवार को हमला कर एक ग्रामीण को मार डाला। ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया।

जनकारी के मुताबिक कतर्निया घाट रेंज की सीमा से करीब पचास मीटर दूर गóो के एक खेत में बैठी बाघिन ने 60 वर्षीय ग्रामीण शालिग्राम को अपना शिकार बनाया। शालिग्राम का क्षत-विक्षत शव दोपहर को खेत से बरामद किया गया। वह पास के तिलहनपुरव गांव का रहने वाला था और सुबह घर से खेत के लिए निकला था।

कतर्निया घाट के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल पर मिले पैरों के निशान से पता चलता है कि शालिग्राम पर हमला करने वाली वयस्क बाघिन थी।

सिंह ने बताया कि कतर्निया घाट क्षेत्र में वन्य जीव के हमले में किसी व्यक्ति की मौत का इस साल यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कतर्नियाघाट रेंज में करीब 45 बाघ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+