कनाडा के मंत्री इस माह के अंत तक भारत दौरे पर आएंगे

टोरंटो, 6 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के क्यूबेक प्रांत के आर्थिक विकास मंत्री क्लीमेंट गिग्नेक इस माह के अंत में 30 जनवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनके साथ 60 सदस्यों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

क्यूबेक भारत के साथ खासतौर से बेंगलुरू और महाराष्ट्र के साथ कारोबारी रिश्ता बढ़ा रहा है। महाराष्ट्र के साथ इसने शिक्षा के क्षेत्र में एक सहमति समझौते पर हस्ताक्षर भी किया है। क्यूबेक का मुम्बई में अपना एक अलग कारोबारी केंद्र भी है।

पिछले साल कई मंत्रियों ने कनाडा की यात्रा में क्यूबेक साथ कई समझौते किए थे। कनाडा जाने वाले मंत्रियों में वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सुबोध कांत सहाय, नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल और पूर्वोत्तर के लिए खनन और विकास मंत्री बी. के. हांडिक शामिल थे।

एक कूटनीतिक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि क्यूबेक के मंत्री 3-5 फरवरी को दिल्ली में वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फोरम कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और आनंद शर्मा, प्रफुल्ल पटेल, सुबोध कांत सहाय, हांडिक और कपिल सिब्बल आदि से मिलेंगे।

देश में क्यूबेक प्रांत से मेट्रो रेल और उड्डयन क्षेत्र की कम्पनी बॉम्बार्डियर की मौजूदगी है। मांट्रियल की एक अन्य कम्पनी कनाडियन एविएशन इलेक्ट्रोनिक्स ने भी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए एक समझौता किया है। यह संस्थान बेंगलुरू में स्थापित किया जाएगा।

इधर टाटा समूह, आदित्य बिरला समूह और महिंद्रा ब्रदर्स क्यूबेक में कारोबार करने वाले प्रमुख भारतीय समूह हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+