जरूर निकलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा : भाजयुमो

ठाकुर ने दो टूक कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और वहां जाने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। अलगाववादी मानसिकता के लोगों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना भारत में रहने वालों का दायित्व है, इसलिए उसे तोड़ने के बजाय जोड़ने की सोच विकसित की जानी चाहिए।

राष्ट्रीय एकता यात्रा का महत्व का बताते हुए ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है भारतीय एकता को मजबूती प्रदान करना। यात्रा को लेकर उठने वाले राजनीतिक विरोध के स्वरों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय को राजनीतिक चश्मे से देखना दुर्भाग्य की बात है। भाजयुमो का मकसद और लक्ष्य साफ है। यात्रा का मकसद है राष्ट्रीय संप्रभुता को कायम रखना।

कश्मीर मामले पर केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका पर चिंता जताते हुए भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि सबक लेने के बजाय केंद्र और राज्य सरकार पुरानी गलतियों को दोहरा रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो गलती उस वक्त की थी, ये सरकारें उसे सुधारने की कोशिश नहीं कर रही है, बल्कि अलगाववादी सोच को बढ़ावा देकर उससे भी बड़ी गलती करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को डा़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि कोलकाता से उनकी बलिदान भूमि श्रीनगर तक राष्ट्रीय एकता यात्रा निकालने का भाजयुमो का फैसला अटल है, क्योंकि भारत की एकता और अखंडता के लिए मुखर्जी ने जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+