पृथक तेलंगाना में नक्सली गतिविधियों के बढ़ने की आशंका : श्रीकृष्णा
रिपोर्ट के अंतिम अध्याय 'द वे फारवर्ड' में कहा गया, "इसे ध्यान में रखना होगा कि हैदराबाद को लेकर अथवा उसके बिना तेलंगाना में नक्सली गतिविधियां तेजी से बढ़ सकती हैं।"
समिति ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि इस मुद्दे पर अलग से एक पत्र तैयार करने के बाद उसे रिपोर्ट के साथ गृह मंत्रालय को सौंप दिया गया।
पांच संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसने कानून और व्यवस्था समस्याओं की जांच करने के साथ ही नक्सली गतिविधियों में वृद्धि सहित आंतरिक सुरक्षा के निहितार्थो का परीक्षण किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, "इस तरह की आशंका राजनीतिक दलों और अन्य समूहों ने अपने द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जताई। इनके अलावा राज्य स्तर की बैठकों में बातचीत के दौरान और जिलों एवं गांवों के दौरे में समिति को उक्त आशंका से अवगत कराया गया।"
रिपोर्ट के अनुसार समिति ने कई विकल्पों पर चर्चा करते समय इन पहलुओं को भी ध्यान में रखा।
उल्लेखनीय है कि समिति ने पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर छह विकल्प सुझाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications