बीजिंग में उत्तर कोरिया के मसले पर चर्चा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय ने वार्ता के बाद बताया कि चीन और अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ परमाणु हथियार कार्यक्रमों के मसले पर जल्द अंतर्राष्ट्रीय चर्चा दोबारा शुरू करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में मिसाइल परीक्षण को लेकर प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से उत्तर कोरिया ने छह दलीय वार्ता में हिस्सा नहीं लिया था। इस चर्चा में उत्तर और दक्षिण कोरिया के अलावा अमेरिका, चीन, जापान और रूस शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications