अनुशासन, जुर्माने से यातायात में सुधार सम्भव : पुलिस प्रमुख
गुप्ता ने पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सड़कों के लेन प्रणाली और जुर्माने वाले यातायात प्रबंधन की दुनिया में काफी सराहना हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में जुर्माना और लेन प्रणाली से यातायात प्रबंधन को सुचारु किया जा सकता है।"
पुलिस की वर्ष 2011 तक दिल्ली में बेहतर यातायात के लिए सभी चौराहों पर कैमरे लगाने की योजना के तहत करीब 1,700 कैमरे लगाने की योजना है।
गुप्ता ने कहा, "हमने 15 कॉरिडोर का भी चुनाव किया है,जहां से बस सेवाओं का प्रबंधन प्रभावी हुआ है। इसमें मुख्य रिंग रोड और प्रमुख चौराहे शामिल हैं, जहां से लगातार गश्त की जा रही है।"
दिल्ली पुलिस आंकड़ों के अनुसार कड़ी पुलिस गश्त के कारण दुर्घटनाओं में नौ फीसदी की कमी आई है।
पुलिस आयुक्त ने कहा, "हमने बेहतर यातायात इंतजाम के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। साथ ही सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक और हेल्पलाइन जैसे अन्य माध्यमों के जरिए लोगों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications