देश में 55.8 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन
पर्यटन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक सिर्फ दिसम्बर 2010 में 6.55 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ, जो इससे पिछले साल इसी अवधि की संख्या 6.46 लाख से थोड़ा अधिक है।
दिसंबर में हालांकि नवंबर से कम पर्यटकों का आगमन हुआ। इसका प्रमुख कारण यूरोपीय और कुछ अन्य देशों में उड़ान बाधित होना बताया गया है।
आलोच्य अवधि में पर्यटन से देश को 1,419.3 करोड़ डॉलर विदेशी मुद्रा की आय हुई। इससे पिछले साल इस मद में 1,139.4 करोड़ डॉलर की आय हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications