राष्ट्रमंडल खेल भ्रष्टाचार मामले में चौथी प्राथमिकी दर्ज (लीड-1)

सीबीआई ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में आयोजन समिति के पूर्व महानिदेशक वी.के. वर्मा को नामजद किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्मा ने खेलों से जुड़े उपकरण निर्धारित से अधिक कीमत पर खरीदे थे। खेलों के उपकरणों से जुड़ी 600 करोड़ की खरीददारी हुई थी। चौथी प्राथमिकी में कलमाडी का नाम नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने वर्मा के आवास पर भी छापेमारी की है। सीबीआई ने इस मामले में जो तीसरी प्राथमिकी दर्ज की थी, उसमें भी वर्मा का जिक्र है। वर्मा पर खेलों के लिए निविदा जारी करने में देरी का आरोप है।

सीबीआई ने गुरुवार को अपनी कार्रवाई में तेजी लाते हुए दिल्ली और उसके करीब स्थित नोएडा में स्थित चार कम्पनियों के 10 दफ्तरों पर छापा मारा। इन कम्पनियों को खेल गांव और खेलों से जुड़े अन्य आयोजन स्थलों पर निर्माण कार्यो का ठेका मिला था।

इन कम्पनियों ने चार विदेशी कम्पनियों का भारतीय सहयोगी होने का दावा किया था। इन कम्पनियों के साथ किए गए करार पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की नजर है।

सीबीआई ने कलमाडी से बुधवार को आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक कलमाडी ने उसके सवालों का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और यही कारण है कि वह आने वाले दिनों में कलमाडी को एक बार फिर सवालों के घेरे में लेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+