मप्र में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे
महिला बाल विकास विभाग ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। विभाग के संचालक ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की अवधि में स्टॉकहोम राशन व्यवस्था के माध्यम से तीन से छह साल के बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाए।
गौरतलब है कि शीतलहर के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह जनवरी से 15 जनवरी तक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications