ठिठुरनभरी सर्दी की गिरफ्त में उत्तर भारत (राउंडअप)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को सुबह कोहरा और धुंध छाया रहा। यहां रात और दिन में तापमान लगातार औसत से नीचे बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

राज्य में जालौन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सर्दी की वजह से अब तक कुल 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में भी कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 8़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का तापमान 5़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी के कारण पटना के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले रविवार तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है।

पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ में गुरुवार को भी घने कोहरे का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल शहर सबसे सर्द रहा और यहां गुरुवार को तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।

हिसार में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां इसमें तेजी से गिरावट आई है। अम्बाला और करनाल शहरों में तापमान क्रमश: 5.3 और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहरों में तापमान क्रमश: 4.8, 3.9 और 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू एवं कश्मीर में घाटी और लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को भी कंपकपा देने वाली सर्द हवाओं का असर बना रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने शनिवार तक इससे राहत की उम्मीद जताई है।

श्रीनगर में स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल में यह क्रमश: शून्य से 16.2 व 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

सहायक मौसम विज्ञानी ए. आर. जरगर ने कहा, "उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में यह शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"

मध्य प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पिछले एक पखवाड़े में छतरपुर जिले के गठेवरा गांव में ठंड से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं भिंड में तीन लोगों ने दम तोड़ा दिया। इसके अलावा हरदा, दमोह और मंदसौर में एक-एक मौत हुई ।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में तापमान अब भी एक से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते 24 घंटों में उमरिया सबसे सर्द रहा, जहां तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

झारखण्ड में भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के इस मौसम में 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रांची में सर्वाधिक 11 मौते हुईं।

राज्य के लोहरदगा और गढ़वा जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.2 और 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 24 में से 10 जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+