सिटी बैंक जालसाजी का आरोपी 6 दिनों की पुलिस हिरासत में
पुरी के वकील सरताज बसवाना ने कहा कि पुरी को अदालत में पेश किया गया था और उसे छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक आईपैड की महत्वपूर्ण सूचनाओं के बारे में पता लगाने के लिए पुरी को हिरासत में लिया। साथ ही हिरासत के दौरान शेयर बाजार की खरीद-फरोख्त की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ भी पुरी से पूछताछ करेंगे।
पुरी ने 30 दिसम्बर को आत्मसमर्पण किया था और उसी दिन एक विशेष अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
सिटी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करते हुए शिवराज पुरी ने कारोबारी कम्पनियों और लोगों द्वारा अपने खातों में लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश करवाया। उसने निवेशकों से कहा कि वह पैसे का अधिक मुनाफा देने वाली योजनाओं में निवेश करेगा।
पुरी ने अपनी झूठी योजनाओं की विश्वसनीयता साबित करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के जाली दस्तावेज भी बनवा लिए थे।
पुरी को अब 12 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications