एलएंडटी को मिला 1,181 करोड़ रुपये का ठेका
कम्पनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि यह ठेका एलएंडटी की कम्पनी 'बिल्डिंग एंड फैक्टरीज इंडिपेंडेंट कम्पनी' को रिहायशी भवन, फैक्टरी और विशिष्ट सुविधाओं वाले भवन बनाने के लिए मिला है।
कम्पनी ने कहा कि इस ठेके से कम्पनी को मिले कुल ठेके का आकार बढ़ गया है, क्योंकि कम्पनी को हवाईअड्डा, सूचना प्रौद्योगिकी पार्क और रिहाइशी पार्क बनाने के अलावा कई अन्य ठेके भी मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications