मप्र में फसल की क्षति पर किसानों को मिलेगी राहत
भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जारी शीतलहर और कड़ाके की सर्दी ने आमजनों के साथ फसलों को भी प्रभावित किया है। मौसम की मार से कितनी फसल प्रभावित हुई है, इसका आकलन कर राज्य सरकार प्रभावित किसानों को राहत देगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राहत आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि वे जिला स्तर पर सर्दी से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराएं। चौहान ने कहा है कि पाले और सर्दी से फसल को नुकसान पहुंचने की लगभग सभी जिलों से खबरें आ रही हैं।
अपने निर्देश में चौहान ने कहा है कि नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण कराया जाए और पात्र किसानों को राहत राशि वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications