उड़ीसा में 5 महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण
पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि जिला मुख्यालय पर नक्सली महिलाओं ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाएं प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कलिंग नगर मंडल समिति की सदस्य थीं। सभी एक पुलिस थाने, शराब की दो दुकानों पर हमले सहित हत्या के दो मामलों में शामिल रहीं हैं।
सिंह ने बताया कि नक्सली विचारधारा से मोहभंग होने और शीर्ष नेताओं के उत्पीड़न से परेशान होकर इन्होंने आत्मसमर्पण किया है।
महिलाओं ने दो पिस्तौल, एक देसी बंदूक और कुछ कारतूसों के साथ आत्मसमर्पण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications