'मूड्स' यूएई के सर्वाधिक महंगे कंडोम ब्रांड में शामिल

सर्वेक्षण कम्पनी एसी नील्सन की रिपोर्ट के मुताबिक एचएलएल ने ग्राहकों की संख्या में मामले में 33 फीसदी और कीमत के मामले में 47 फीसदी वृद्धि दर्ज की है।

मूड्स कंडोम 2008 से यूएई, किंगडम ऑफ सउदी अरबिया, कतर, बहरीन और सल्तनत ऑफ ओमान के बाजार में बिक रहा है। मध्यपूर्व में इस ब्रांड की 14 वेराइटी बिक रही है।

एचएलएल लाइफकेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम. अय्यप्पन ने कहा कि मूड्स को वैश्विक ब्रांड बनाने के लिए इसकी विभिन्न वेरायटी का मध्यपूर्व में पंजीकरण कराना एक महत्वपूर्ण कदम था।

अय्यप्पन ने कहा कि मूड्स का अभी 33 देशों में निर्यात किया जा रहा है। साथ ही यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय में पंजीकृत होने वाला यह पहला अंतर्राष्ट्रीय कंडोम ब्रांड है।

अय्यप्पन ने कहा कि मूड्स ने यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि यदि गुणवत्ता अच्छी हो तो भारतीय ब्रांड भी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से प्रतियोगिता कर सकते हैं।

एचएलएल का गर्भ की जांच करने वाला एक अन्य उत्पाद 'मेकस्योर' भी खाड़ी सहयोग परिषद के देशों में उपलब्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+