हसीना को दी आतंकवादियों ने जान से मारने की धमकी
जेल अधिकारी को मिले एक पत्र में चटगांव की जेल को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। इसी जेल में प्रतिबंधित संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के प्रमुख सहित 27 आतंकवादियों को बंद किया गया है।
चटगांव सेंट्रल जेल के अधिकारी रफीकुल कादर को बुधवार दोपहर लगभग एक बजे एक पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है, "शेख हसीना इस वर्ष 15 अगस्त तक जीवित रहेंगी लेकिन इसके बाद वह जीवित नहीं रहेंगी। उन्हें भी उड़ा दिया जाएगा।"
रफीकुल ने स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' को बताया कि अब्दुल मन्नान नामक व्यक्ति के नाम से यह पत्र भेजा गया है। इस पत्र पर पश्चिम घोरमारा, पक्का मस्जिद, कुमिरा, सीताकुंड चटगांव का पता दर्ज है।
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है।
उल्लेखनीय है कि हसीना पर पहले भी कई जानलेवा हमले हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications