भाजपा फहराएगी लाल चौक पर तिरंगा
राज्य के मुख्यमंत्री के बुधवार के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा है, "जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पार्टी अपनी योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेगी।"
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा था कि 26 जनवरी को लाल चौक पर तिरंगा फहराने की योजना कश्मीरी लोगों को भड़काने का काम करेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी की प्रदेश ईकाई के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "हम श्रीनगर में तिरंगा फहराने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ेंगे।"
राज्य के मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी सवाल उठाया है कि भाजपा लाल चौक पर तिरंगा क्यों फहराना चाहती है जबकि राज्य के मंत्री, अधिकारी पहले ही गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने अपने कार्यालयों पर तिरंगा फहराएंगे।
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक ने लाल चौक पर तिरंगा न फहराने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। मलिक ने कहा था, "हम देखेंगे कि 26 जनवरी को लाल चौक पर तिरंगा कौन फहराता है।"
उधर, भाजपा ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने को राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications