श्रीकृष्णा रिपोर्ट जारी होने से पहले आंध्र में कड़ी सुरक्षा
तेलंगाना के हैदराबाद और नौ अन्य जिलों तथा आंध्र और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं।
तेलंगाना आंदोलन के प्रमुख केंद्र रहे उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बुधवार को यहां छात्रों ने एक बस को आग लगा दी थी और पथराव करके दो बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
पुलिस महानिदेशक अरविंदो राव ने कहा कि प्रदेश में राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अधैसैनिक बलों की 50 कम्पनियों को तैनात किया गया है।
प्रदेश में तैनात अर्धसैनिक बलों के आधे जवान हैदराबाद और साइबराबाद में तैनात किए गए हैं। 120-120 जवानों की पांच कम्पनियां साइबराबाद में सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों की सुरक्षा में लगाई गई हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सहित केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान हैदराबाद के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications