बिहार में सर्दी और शीतलहर जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 8़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का तापमान 5़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक सहायक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ओर पछुआ हवाएं चलने से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आसमान पर बादल छाये हुए हैं। बादल छंटने के बाद सर्दी में और वृद्घि होगी।
उल्लेखनीय है कि कड़ाके की सर्दी के कारण पटना के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले रविवार तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications