पूर्णिया में विधायक की सरेआम हत्या की यह दूसरी घटना
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक अजीत सरकार की हत्या 14 जून 1998 को गोली मारकर कर दी गई थी। यह हत्या भी सरेआम बीच सड़क पर की गई थी।
12 वर्ष बाद पूर्णिया में फिर वही कहानी दुहराई गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजकिशोर केसरी की हत्या भी आम लोगों के बीच मंगलवार को एक महिला द्वारा कर दी गई।
कोसी क्षेत्र में महिला प्रतिशोध की यह दूसरी घटना किसी जनप्रतिनिधि के साथ घटी है। केसरी की हत्या करने वाली रूपम पाठक नामक महिला का आरोप है कि विधायक ने उसके साथ दुराचार किया। हालांकि पुलिस अभी मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।
इसके पूर्व वर्ष 1995 में 16 नवंबर की रात सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक योगेन्द्र सरदार का एक महिला ने गुप्तांग काट लिया था। घटना त्रिवेणगंज प्रखंड के हेमंतगंज गांव की है। उस महिला का आरोप था कि विधायक समेत उसके कुछ लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications