गोवा के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय, फैक्टरी पर छापे
बेंगलुरू से आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके पणजी के बाहरी इलाके मिरामार में स्थित कार्यालय और यहां से 40 किलोमीटर दूर सांक्यूलिम में स्थित कारापुर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी पर छापेमारी की। इस कम्पनी में राणे साझेदार हैं।
राणे, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणे के बेटे हैं।
राणे ने प्रदेश विधानसभा का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications