उत्तराखण्ड में खाई में गिरी बस, 22 मरे
देहरादून, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक यात्री बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 13 बच्चों और चार महिलाओं सहित 22 लोगों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को राजधानी से सात किलोमीटर दूर शिव मंदिर गांव के करीब हुई इस दुर्घटना में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 10 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।
बस मसूरी से लौट रहे पर्यटकों को हरिद्वार ले जा रहीं थी।
अधिकारियों को संदेह है कि फरार बस चालक नशे में था और वाहन पर से नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications