श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट साझा करने बुलाई सर्वदलीय बैठक: कांग्रेस
श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से पहले प्रदेश के आठ राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट 30 दिसम्बर को केंद्र सरकार को सौंप दी थी।
बैठक से पहले तेलंगाना के समर्थन और विरोध में रहे कांग्रेस के ही सांसद के. संबाशिवा राव और प्रदेश के विधायक उत्तम कुमार रेड्डी केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं।
इस बैठक में आंध्रप्रदेश में पार्टी के प्रभारी और कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications