तुर्की के विमान को अगवा करने का प्रयास विफल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नार्वे की टीवी 2 ने बताया कि विमान में 59 लोग सवार थे। विमान को इस्ताम्बुल के अतातुर्क हवाईअड्ड्े पर बिना किसी दुर्घटना के उतार लिया गया। विमान के उतरने के बाद पुलिस विमान में दाखिल होकर कथित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
टेलीविजन के मुताबिक तुर्की एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।
विमान अपहरण करने के प्रयास की खबर सबसे पहले सीएनएन ने दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी सलीम तहर ने सीएनएन को बताया कि विमान के केबिन के पास बैठा एक शख्स उठा और उसने विमान को उड़ाने की धमकी दी। उसने मॉस्क पहन रखा था।
खबरों के मुताबिक कथित आतंकवादी ने दावा किया कि उसने बम बांध रखा है। वह कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications