ब्रिटिश लेखक डिक किंग स्मिथ का निधन
लंदन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विख्यात लेखक डिक किंग स्मिथ का बुधवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्मिथ के चर्चित उपन्यास 'द शीप पिग' पर वर्ष 1995 में 'बेब' फिल्म बनी थी।
बच्चों के लिए लेखन करने वाले स्मिथ की रचनाओं में ज्यादातर पशुओं का चित्रण होता था। उनकी पहली किताब 'द फॉक्स बस्टर्स' 1978 में आई थी। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें लिखीं जिनमें 'द इनविजिबल डॉग', 'हैरियट द हेयर', 'द क्वीन्स नोज' और 'वाटर हार्स' शामिल हैं।
स्मिथ दूसरे विश्व युद्ध में इटली की सेना में शामिल थे। उन्होंने 50 वर्ष की उम्र में लेखन शुरू करने से पहले 20 साल तक खेती को अपना पेशा बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications