श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर खुले दिमाग से विचार करें : चिदम्बरम (लीड-1)
समिति की रिपोर्ट पर विचार विमर्श के लिए बुलाई गई विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक में अपनी प्रारम्भिक टिप्पणी में चिदम्बरम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि आप रिपोर्ट और इसकी अनुशंसाओं को खुले दिमाग से पढ़ें और उनसे सहमत होने के लिए तैयार हों।"
गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें बैठक में शामिल न होने के कुछ राजनीतिक दलों के निर्णय से खेद है।
उन्होंने कहा, "यह श्रीकृष्णा समिति द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य और इस रिपोर्ट के साथ न्याय नहीं है।"
उन्होंने कहा, "फिर भी मैं चाहता हूं उन सभी दलों को रिपोर्ट की प्रति भेजी जाए जिन्होंने इस बैठक से स्वयं को दूर रखा है।"
बैठक में आमंत्रित किए गए आठ राजनीतिक दलों में से केवल पांच ही इसमें शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) और प्रजा राज्यम पार्टी के नेता शामिल हुए। जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बैठक का बहिष्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications