बालाकृष्णन मामले पर सही वक्त पर प्रतिक्रिया : माकपा
राज्य के गृहमंत्री और माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य कोडियरी बालाकृष्णन ने कहा कि इस मामले पर पार्टी जिम्मदारीपूर्वक कार्य करेगी।
उन्होंने कहा, "हम मौजूदा मामले पर बैठक करेंगे और चर्चा के बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगे। कांग्रेस ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष बनाया है।"
गौरतलब है कि बालाकृष्णन के दामाद पी. वी. श्रीनिजिन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की रकम जुटाने का आरोप है।
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. आर. कृष्णा अय्यर ने इस मामले को सबसे पहले उजागर किया था और बालाकृष्णन को एनएचआरसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और जांच का सामने करने की मांग की थी।
श्रीनिजिन ने बुधवार को युवा कांग्रेस के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और एक बयान में उन्होंने कहा था कि वह जांच का सामना करने को तैयार हैं।
इस मामले पर माकपा द्वारा कुछ स्पष्ट न किए जाने के सवाल पर कोडियरी ने कहा, "फिलहाल भ्रष्टाचार के मामले से कौन घिरा हुआ है? वह श्रीनिजिन हैं जो कि कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं। इस मामले में हमें कुछ नहीं करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications