शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 116 अंक नीचे (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.40 अंक की तेजी के साथ 20,395.50 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,425.85 अंक और न्यूनतम 20,107.17 अंक के बीच 318.68 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी का रुख देखा गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.70 फीसदी), टीसीएस (1.39 फीसदी), एनटीपीसी (1.33 फीसदी), भारती एयरटेल (0.96 फीसदी) और आरआईएल (0.94 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.80 फीसदी), बजाज ऑटो (3.60 फीसदी), ओएनजीसी (3.17 फीसदी), सिप्ला (3.05 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.99 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.20 अंक की तेजी के साथ 6107 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6116.15 अंक और न्यूनतम 6022.30 अंक के बीच 93.85 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 91.86 अंक की गिरावट के साथ 7,661.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 101.23 अंक की गिरावट के साथ 9,639.15 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से सिर्फ दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई, जबकि रियल्टी (2.41 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (1.88 फीसदी), वाहन (1.59 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.41 फीसदी) और बैंकिंग कम्पनियों (1.14 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 995 शेयरों में तेजी और 1861 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 161 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications