भारत ने द. अफ्रीका से कोयला प्रौद्योगिकी में मदद मांगी
जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका की मंत्री सुसान शबांगु से बातचीत के दौरान कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना कोयले से तेल बनाने का संयंत्र है और वह भारत को अपनी खनन परियोजनाओं में इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में मदद कर सकता है।
मंत्री ने कहा कि पर्यावरण सम्बंधी चिंता को देखते हुए भारत ने अपने दो ब्लॉक में कोयले से तेल बनाने की प्रौद्योगिकी लगाने का निश्चय किया है। इन दोनों ही ब्लॉक में से प्रत्येक में लगभग 15 लाख टन कोयले का भंडार है।
जायसवाल ने शबांगु से कहा कि भारतीय कम्पनी कोल इंडिया दक्षिण अफ्रीका में कोयला सम्पदा में निवेश करना चाहती है। साथ ही दोनों ही देश इस क्षेत्र में साझीदारी करने के बारे में भी सोच सकते हैं।
जायसवाल दक्षिण अफ्रीका के चार दिवसीय दौरे पर गए हैं। उनके साथ में शीर्ष अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी गया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications