खाद्य महंगाई दर में 18.32 प्रतिशत की वृद्धि (लीड-1)
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह ईंधन की महंगाई दर पिछले सप्ताह के स्तर 11.63 के स्तर पर बरकरार रही है। प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर इस सप्ताह बढ़कर 20.20 प्रतिशत हो गई।
आलोच्य अवधि में प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
मोटे अनाज: (-) 0.53 प्रतिशत
चावल: 1.03 प्रतिशत
गेहूं: (-) 5.40 प्रतिशत
दालें: (-) 10.54 प्रतिशत
सब्जियां: 58.85 प्रतिशत
आलू: -15.45 प्रतिशत
प्याज: 82.47 प्रतिशत
फल: 19.99 प्रतिशत
दूध: 19.59 प्रतिशत
अंडा, मांस, मछली: 20.83 प्रतिशत
सरकार ने महंगाई की बढ़ती दरों पर चिंता जताई है और कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक महंगाई दर घट कर लगभग पांच फीसदी स्तर तक आ जाएगी।
उधर केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने दाल के निर्यात पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है और सरकारी उचित दर दुकानों से बेचने के लिए अतिरिक्त 50 लाख टन गेहूं और चावल जारी करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications