भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सांसद कठेरिया ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को आगरा की एत्मादपुर रेलवे क्रासिंग पर धरना प्रदशर्न-कर रहे थे। कठेरिया आगरा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504, 506, 143, 116 सहित विभिन्न धाराओं के तहत फिरोजाबाद जिले के टूंडला जीआरपी थाने में बुधवार रात दर्ज किया गया। एत्मादपुर रेलवे क्रासिंग टूंडला जीआरपी थाने में आती है।

टूंडला जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार गौतम ने गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि सांसद ने अपने समर्थकों के साथ वाहन खड़े करके एत्मादपुर रेलवे क्रासिंग को जाम कर दिया और तीन घंटे तक वहां धरना प्रदशर्न किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन रेलगाड़यों का परिचालन ठप रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों से सांसद ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया।

गौतम ने कहा कि रेलवे की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में सांसद कठेरिया के साथ 20 समर्थक नामजद जबकि 80 अन्य अज्ञात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+