ग्वालियर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक एक महिला इलाज कराने के लिए बुधवार को डबरा से ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय आई थी। जब वह वापस लौटने के लिए शाम को बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसका पड़ोसी अरुण पचौरी कार से वहां पहुंचा। वह महिला का परिचित था इसलिए वह उसके साथ डबरा लौटने के लिए तैयार हो गई।
महिला का आरोप है कि अरुण के तीन और साथी कार में सवार थे। कार जैसे ही ग्वालियर से आगे बढ़ी इन लोगों ने उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से कार से निकल वहां से भागकर कम्पू थाने पहुंची ।
कम्पू थाने के प्रभारी अनिल वैद्य के मुताबिक महिला की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डबरा के निवासी हैं और उनकी तलाशी के लिए पुलिस दल डबरा भेजा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications