दिल्ली में अपराध दर कम हुई : पुलिस प्रमुख

गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के सालाना संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, "वर्ष 2009 की तुलना में 2010 में अपराध दर कम हुई है।"

उन्होंने कहा, "साल 2010 में आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) के तहत 48,161 मामले दर्ज किए गए जबकि 2009 में 47,069 मामले दर्ज हुए थे।" उन्होंने कहा कि शहर की आबादी की तुलना में अपराधों में वृद्धि कम हुई है। गुप्ता ने जोर देते हुए कहा कि राजधानी में 2010 में प्रति एक लाख की आबादी पर अपराध की दर कम हुई है।

गुप्ता ने कहा कि 2010 में हत्या के 78 प्रतिशत मामले सुलझाए गए।

उन्होंने कहा, "हम लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि बचे हुए मामले भी सुलझा लिए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "जघन्य अपराधों में शामिल 78 प्रतिशत लोगों को हिरासत में लिया गया जो संतोषजनक है। कुल 357 अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+