तेलंगाना बैठक के बहिष्कार पर चिदम्बरम ने खेद जताया
बैठक के दौरान अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में चिदम्बरम ने कहा कि बैठक के लिए आमंत्रित किए गए कुछ राजनीतिक दलों ने इसमें शामिल न होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन दलों के रवैये पर उन्हें खेद है। यह इस रिपोर्ट और श्रीकृष्णा समिति द्वारा किए गए कार्य के प्रति न्याय नहीं है।
इस बैठक में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) और प्रजा राज्यम पार्टी शामिल हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications