झारखण्ड में कड़ाके की सर्दी, 45 से अधिक मरे
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में कड़ाके की सर्दी की वजह से 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ठंड से बचने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। विभिन्न जगहों पर गरीबों में कम्बल बांटने और अलाव के इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।"
दूसरी ओर स्थानीय मीडिया के अनुसार राज्यभर में सर्दी के कारण मरने वालों की संख्या 100 के आकड़े को पार कर चुकी है।
रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोहरदागा और गढ़वा जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.2 और 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 24 में से 10 जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्द हवाओं का दौर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश,जम्मू एवं कश्मीर और देश के अन्य उत्तरी हिस्सों में हुई बर्फबारी की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications