समझौते के बाद घरों को लौटे गुर्जर प्रदर्शकारी
राज्य सरकार ने गुर्जरों को पांच फीसदी आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर उनके साथ कई दौर की बातचीत की। सरकार ने बुधवार को गुर्जरों को सरकारी नौकरियों में पांच फीसदी आरक्षण दिए जाने की बात मान ली।
सरकार के साथ सहमति बन जाने के बाद गुर्जर प्रदर्शनकारी गाते-बजाते हुए तथा बेंसला जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वापस लौट गए।
एक ग्रामीण ने ओमप्रकाश ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार सरकार के साथ समझौता हो गया।"
एक अन्य ग्रामीण राजराम ने बताया, "जाड़े के समय में रेल पटरियों को बाधित करना यह काफी कठिन काम था। लेकिन हम आरक्षण चाहते थे और अब सरकार ने हमें इस मामले में आश्वस्त कर दिया है।"
सरकार के साथ समझौता होने के बाद गुर्जर प्रदर्शनकारियों ने जयपुर-आगरा राजमार्ग पर रखे अवरोधकों को हटा दिया जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता रूप सिंह ने कहा, "कुछ प्रदर्शनकारी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कर्नल बेंसला पीलू का पुरा आकर खुद औपचारिक तौर पर आंदोलन सामाप्ति की घोषणा करें।"
सिंह ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि गुरुवार शाम तक ट्रैक को पूरी तरह से खाली कर दिया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि बेंसला के नेतृत्व में 36 सदस्यीय गुर्जर प्रतिनिधिमंडल और राज्य के तीन मंत्रियों के बीच आठ घंटे से अधिक समय की बातचीत के बाद एक समझौते पर सहमति बन पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications