खाद्य महंगाई दर बढ़कर 18.32 प्रतिशत हुई
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह ईंधन की महंगाई दर पिछले सप्ताह के स्तर 11.63 के स्तर पर बरकरार रही है।
प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर इस सप्ताह बढ़कर 20.20 प्रतिशत हो गई जो इससे पहले के सप्ताह में 17.24 प्रतिशत थी।
आलोच्य अवधि में प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
मोटे अनाज: (-) 0.53 प्रतिशत
चावल: 1.03 प्रतिशत
गेहूं: (-) 5.40 प्रतिशत
दालें: (-) 10.54 प्रतिशत
सब्जियां: 58.85 प्रतिशत
आलू: -15.45 प्रतिशत
प्याज: 82.47 प्रतिशत
फल: 19.99 प्रतिशत
दूध: 19.59 प्रतिशत
अंडा, मांस, मछली: 20.83 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications